बरेली युगवीना लाइब्रेरी में 7वीं रेनबो ग्रुप द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी का समापन समारोह हुआ

बरेली युगवीना लाइब्रेरी में 7वीं रेनबो ग्रुप द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी का समापन समारोह हुआ | वर्कशॉप के मुख्य अतिथि रहे श्री डॉक्टर सत्येंद्र सिंह एक्स प्रेसिडेंट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जीवन धारा हॉस्पिटल बरेली | ऑर्गेनाइजर शिवली ख़ान व वसीम थे | पूजा वाजपेई की पेंटिंग नारी सशक्तिकरण को दर्शाया है | लखनऊ से आए हुए चित्रकार हरिमोहन जी ने नेचर के माध्यम से नारी को बचाने का संकेत दिया | हरि मोहन जी की पेंटिंग को गैलरी में बहुत सराहा गया | शमा परवीन ने नारी को फूलों के माध्यम से दिखाया, उनकी कोमलता को दर्शाया | हर्षा सिंह की चित्र में नारी की शक्ति को एक बल्ब और किताबों के माध्यम से दर्शाया | अंजली श्रीवास्तव ने गौतम बुध के माध्यम से समाज में शांति का संदेश दिया | नंदिनी राणा ने गड्ढों में पड़े पानी में जो अक्स दिखाई देते हैं उसके माध्यम से नारी बचाओ को बताया | हरिवा खान ने श्रमिक और टेक्चर वाइट से चित्र बनाकर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का संदेश एक सुराही और उसमें से निकलती हुई कलियों के माध्यम से दिखाया | रागिनी मिश्रा ने दिखाया कि नारी में एक तीव्र शक्ति जो किसी का भी सामना कर सकती है | कृतिका वैद्य ने मां दुर्गा के माध्यम से आज की नारी में अपार शक्ति को दिखाया | तवा खान की बाय लर्न के माध्यम से नारी को हर बंदे से मुख होते हुए दिखाया | आयोजक वसीम इदरीसी और श्रीमती शिवली वसीम इदरीसी ने बताया कि इस चित्रकला प्रदर्शनी का उद्देश्य चित्रकारों को समाज के सामने अपनी पहचान दिखाना था | दो चित्रकारों को विशिष्ट सम्मान दिया गया जिनका नाम हरिमोहन वा अनुराग जोली है |


Comments