बरेली। यहाँ बनती है दिवाली की मूर्तियां। देखें वीडियो




रोशनी के पर्व दीपावली को लेकर बाज़ारों में काफी रौनक दिखाई दे रही है।  नगर में दीपावली की तैयारियां जोर शोर से चल रही है, जहाँ घरों में रंगाई पुताई के साथ सजावट का कार्य चल रहा है, वही दूसरी ओर दीपावली के लिए मिट्टी के दीपक और लक्ष्मी और गणेश मूर्तियों की तैयारी का कार्य भी जोरों पर है, कारीगर दीपावली से पूर्व कार्य को अंजाम देने में कोई कसर बाकि नहीं रहने देना चाहते है, यह रंग बिरंगी मूर्तियां देखने में काफी आकर्षक लग रही है ,परिवार के सभी सदस्यों के साथ बच्चे और महिलाएं भी दिन रात भगवान् की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए है।



Comments