दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी बरेली कांग्रेस
उप्र कांग्रेस कमेटी अनूसूचित जाति विभाग के आह्वान पर संविधान बचाओ देश बचाओ मंडलीय सम्मेलन का नेहरु युवा केंद्र पर आयोजित किया गया
सम्मेलन की अध्यक्षता उप्र कांग्रेस अनूसूचित जाति विभाग के प्रांतीय संयोजक दौलत राम वाल्मीकि ने की।
कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और दौलत राम वाल्मीकि ने बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
दौलत राम वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे भाजपा के प्रति आम आदमी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास का नारा देकर लोगों को सपने दिखाकर सत्ता हासिल की।
आज दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। कहा कि महंगाई से लेकर किसानों और व्यापारियों की आशाएं टूट रही हैं।
उप्र कांग्रेस सचिव अनुज गंगवार ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर बताए रास्ते पर शिक्षित बनों और संगठित रहो और उनके आदर्शों पर चलने की सबको शपथ लेनी चाहिए।
दौलत राम वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। इस दौरान अनुज गंगवार सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे। संचालन जिया उर रहमान ने किया।
Comments
Post a Comment