क्या तुला शेर पुर के लोग मना पाएंगे 2 अक्टूबर | पहुंचे अरुण कुमार एवं अताउर्रहमान




बरेली में इज़्ज़तनगर के मोहल्ला तुला शेर पुर में पिछले 6 दिनों से  'जनता की आवाज़'
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जगपाल सिंह यादव के नेतृत्व में  सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासी धरना प्रदर्शन कर रहे थे |
आज 2 अक्टूबर को क्या तुला शेर पुर के लोग मना  पाएंगे |
जब वे घर से बहार फिर उसी कीचड में पैर रखने पर मजबूर होंगे तब वह क्या स्वच्छय भारत को देख पाएंगे

आज स्वच्छता पखवाड़ा जगह जगह जारूकता रैली निकालेगा
लेकिन तुला शेर पुर की समस्या का समाधान बाकि रह जायेगा

यहाँ की  जनता सड़क निर्माण जैसी बुनियादी जरुरत के लिए धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है।
यहाँ की सड़को पर पड़ी गंदगी और उसमें पनपती बीमारियो के बीच लोग नरक की जिंदगी जीने को मजबूर है।
न ही प्रशासन न ही नगर निगम ने अब तक यहाँ कोई रुख किया है।
विधायक डा. अरुण कुमार बुधवार दिनांक 30 सितम्बर को तुला शेर पुर पहुंचे थे और
लोगों को  सांत्वना दी थी के सड़क निर्माण कराया जायेगा
धरने को समर्थन देते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री अताउर्रहमान एवं अन्य पदाधिकारी।

वैसे तो यहाँ के लोगों की प्राथमिक मांग सड़क निर्माण की है लेकिन जब नेताओं ने उनकी सुनी  तब लोगों ने उनको अन्दर का हाल बताया जो और भी भयावह है।
तुला शेर पुर की सड़को पर पड़ी गंदगी और उसमें पनपती बीमारियो के बीच लोग नरक की जिंदगी जीने को मजबूर है
क्या आज बापू खुश होंगे ?

Comments